{"_id":"639dd04a3c33cc766e1c0ea6","slug":"helth-jammu-city-news-jmu274558256","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जन्म से अविकसित बच्चों की होगी पहचान, मिलेगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जन्म से अविकसित बच्चों की होगी पहचान, मिलेगा उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जीएमसी जम्मू में शनिवार को आर्थोंपेडिक्स विभाग और क्योर इंडिया के सहयोग से पोंसेटी के क्लबफुट प्रबंधन के तरीके पर आयोजित कार्यशाला में जीएमसी और क्योर इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें जन्म दोष वाले बच्चों और विकास में देरी से प्रभावित बच्चों की जल्द पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
क्योर इंडिया जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन कर रहा है और यहां यह इस तरह का 7वां प्रशिक्षण कार्यक्रम है। क्योर इंडिया के विभिन्न राज्यों में 335 नामित क्लबफुट क्लीनिक हैं। कार्यशाला के दौरान करवाए गए कोर्स में जम्मू कश्मीर और लेह से 63 आरथोपेडिक्स सर्जनों ने हिस्सा लिया।
जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने जोर दिया कि जीएमसी इस क्षेत्र में क्लबफुट विकृति के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। क्योर इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. संतोष जार्ज ने क्योर के विजन के बारे में बताया।
विज्ञापन
बताया गया कि दिव्यांग बच्चों के अभिभावक हेल्पलाइन नंबर 8800020381 (जम्मू) और 8800020516 (कश्मीर) पर संपर्क करके निशुल्क इलाज पा सकते हैं। इस दौरान एनएचएम मिशन निदेशक जेएंडके आयुषी सूदन, एचओडी डा. संजीव गुप्ता, डा. अब्दुल गनी मौजूद रहे।