{"_id":"639dcaa8f35b7639b171a7b8","slug":"helth-jammu-city-news-jmu2745557176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कैंसर रोकथाम को मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कैंसर रोकथाम को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधीनगर अस्पताल जम्मू में स्वास्थ्य निदेशालय के सहयोग से शनिवार को करवाई गई सीएमई (कांटिनयूइंग मेडिकल एजूकेशन) में स्तन कैंसर और कैंसर निवारक पर प्रकाश डाला गया। अमेरिकन अनकोलाजी इंस्टीट्यूट, केयर सेंटर सिद्दड़ा के सहयोग से करवाई गई इस सीएमई में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान ने सलाहकार डाक्टरों को मौखिक, स्तन, सर्विक्स कैंसर के लिए एनपीसीडीएस स्क्रीनिंग में तेजी लाने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि लोकसभा मानसून सत्र के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि दो लाख महिलाओं के स्तन कैंसर का उपचार दिया गया। 37.2 प्रतिशत के हिसाब से मृत्युदर भी रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण योगराज ने कैंसर आंकड़ों और कैंसर परिदृश्य पर प्रकाश डाला।
डॉ. सुरभि कुडियार कंसलटेंट सर्जिकल अनकोलॉजी ने बताया कि पूर्व में पता चलने पर स्तन कैंसर का बेहतर इलाज किया जा सकता है। डॉ. दीपक अबरोल सीनियर कंसलटेंट रेडिएशन अनकोलाजी ने कहा कि कैंसर मरीजों की पहली और दूसरी स्टेज में शिनाख्त करना जरूरी है, जिससे कैंसर रोकथाम को बढ़ावा दिया जा सकता है।