{"_id":"ff068a4f719607bf7a39da444ae901aa","slug":"help-flood-victims-on-eid-said-omar-abdullah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर ने कहा, ईद पर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर ने कहा, ईद पर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 05 Oct 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रियासत के लोगों को ईद-उल-अजहा को सादगी तरीके से मनाने के साथ बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और राहत देने में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में मानवता के आधार पर सभी को पीड़ितों की मदद के लिए खुलकर आगे आना चाहिए। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान की जरूरत है।
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी रियासत के लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के कल्याण के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन