{"_id":"66cd653b738d826ade097c99","slug":"helicopter-service-stopped-due-to-fog-on-trikuta-mountain-devotees-gathered-to-have-darshan-of-vaishno-devi-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के चलते हेलिकॉप्टर सेवा बंद, वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के चलते हेलिकॉप्टर सेवा बंद, वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Tue, 27 Aug 2024 04:05 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:05 PM IST
सार
त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर बाद बंद कर दी गई। जबकि बैटरी कार और रोपवे सेवाएं जारी रहीं। सोमवार को लगभग 20,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
वैष्णो देवी भवन, हेलिकॉप्टर सेवा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर बाद बंद कर दी गई, जबकि बैटरी कार और रोपवे सेवाएं जारी रहीं। सोमवार को लगभग 20,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
त्रिकुटा पर्वत पर सोमवार दोपहर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई, हालांकि बैटरी कार और रोपवे सेवाएं जारी रहीं। हाल के तीन दिनों से भवन पर मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिली।
विज्ञापन
करीब 20 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रस्थान कर चुके थे। सोमवार को धुंध के कारण कटड़ा से सांझी छत्त के लिए उड़ानें केवल कुछ समय के लिए ही संचालित हो सकीं। इसके बावजूद, अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार और भवन से भैरो घाटी तक रोपवे सेवाएं निर्बाध रूप से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष के अनुसार, रविवार को 26500 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका, जबकि सोमवार को शाम छह बजे तक 20390 भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।