फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   helicopter service at vaishno devi is being affected by last month

अगर वैष्णो देवी जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें

Thu, 21 Aug 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 21 Aug 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
helicopter service at vaishno devi is being affected by last month
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा व सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा पिछले एक माह से प्रभावित चल रही है। कभी बारिश तो कभी त्रिकुटा पहाड़ियों पर रहने वाली धुंध इस सेवा को बाधित कर रही है। बुधवार को भी त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध रहने से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही, जिससे भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम तक 20 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। इससे पहले मंगलवार को 25 हजार के करीब भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था। हालांकि, शनिवार और वीरवार को भक्तों की संख्या काफी अधिक रही थी, लेकिन उसके बाद यात्रियों के आंकड़े में गिरावट हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह तड़के ही त्रिकुटा पहाड़ियों पर हल्की धुंध देखने को मिल रही थी, जो समय के साथ-साथ गहरी होती गई। धुंध के कारण कटड़ा-सांझी छतके बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा को रोकना पड़ा, जबकि बड़ी संख्या में यात्री हेलीपैड पर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में यात्रियों को घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। गौरतलब है कि बरसात के दिनों में हर वर्ष ऐसे हालात उत्पन्न होते हैं तथा पहले से आनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed