{"_id":"686e0cdf526018a76a0c21a8","slug":"helicopter-service-affected-service-stopped-after-searching-due-to-fog-in-the-morning-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katra: त्रिकूट पर्वत पर छाया कुहासा, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, मौसम बना चुनौती... फिर भी भक्तों की आस्था अडिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katra: त्रिकूट पर्वत पर छाया कुहासा, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, मौसम बना चुनौती... फिर भी भक्तों की आस्था अडिग
Wed, 09 Jul 2025 12:02 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:02 PM IST
सार
कोहरे और खराब मौसम के कारण मंगलवार को वैष्णो देवी यात्रा की हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा करनी पड़ी। इस असुविधा के बावजूद श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ यात्रा जारी रखी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संजय शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मनगरी में वैष्णो देवी यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को मंगलवार को असुविधा का सामना करना पड़ा जब हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। सुबह त्रिकूट पर्वत के ऊपर कुहासा (कोहरा) छाने के बाद लगातार ढूंढ रहने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा को रोक दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों अथवा मौसम संबंधी सावधानियों के चलते यह सेवा बाधित रही।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से लगातार इसी स्थिति के चलते भारी संख्या में श्रद्धालुओं को घोड़े, पिट्ठू, पालकी अथवा पैदल ही भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें इस असुविधा के बावजूद श्रद्धा और आस्था के साथ यात्रा जारी रखनी पड़ी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने से स्थानीय पिट्ठू, घोड़े और पालकी सेवा संचालकों की मांग में अचानक वृद्धि हुई, जिसके कारण इन सेवाओं के दाम अस्थायी रूप से बढ़ गए। हालांकि कई स्वयंसेवी संगठन श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत रहे।
विज्ञापन
दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और यात्रियों को कुछ राहत मिली। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे पैदल यात्रा करने वालों को गर्मी से थोड़ी निजात मिली। श्रद्धालुओं की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हालांकि यात्रा में थोड़ी कठिनाई आई, लेकिन मौसम के खुशनुमा हो जाने से यात्रा का अनुभव भक्तिमय और आध्यात्मिक रहा।
बोर्ड प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मौसम और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए वे संयम रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। हेलीकॉप्टर सेवा बहाल करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।