फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   helicopter pilgrims don't want advance registration for amarnath

अमरनाथ यात्रा: एडवांस रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं

Tue, 23 Jun 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 23 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
helicopter pilgrims don't want advance registration for amarnath

दो जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर का उपयोग करने वाले श्रद्धालुओं को एडवांस रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे यात्रियों की हेलीकाप्टर टिकट को ही रजिस्ट्रेशन माना जाएगा, लेकिन श्राइन बोर्ड के निर्धारित डाक्टरों से उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाना होगा। उन्होंने कहा कि बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के यात्रियों को बोर्डिंग पास नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में कड़ाई से निर्देशों का पालन होगा। यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर सेवा के संचालन को लेकर बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को विमान कंपनियों के साथ बैठक की, जिसमें बोर्ड के एडिशनल सीईओ जितेंद्र सिंह, डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन, नई दिल्ली के प्रतिनिधि, ग्लोबल वेक्टरा हेलीकोरप लिमिटेड, पवन हंस लिमिटेड, हिमालयन हेली सर्विस लिमिटेड के अफसर और श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन के चीफ आपरेशन अफसर उपस्थित थे।
विज्ञापन


हेली सर्विस के संचालन के लिए एयर ट्रैफिक सर्विस के पैरामीटर के तहत स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर पर विचार किया गया। 20 मार्च, 2015 से शुरू हुई हेलीकाप्टर टिकटों की बुकिंग की भी समीक्षा की गई। हेली आपरेटरों ने श्रीनगर, पहलगाम और नीलग्राथ में अपने कार्यालय स्थापित कर लिए हैं। यहां आनलाइन बुकिंग भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पवन हंस और ग्लोबल वेक्टरा के हेलीकाप्टर नीलग्राथ-पंजतरणी-नीलग्राथ सेक्टर में और हिमालयन हेली के हेलीकाप्टर पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर में उड़ान भरेंगे। नीलग्राथ से एकतरफा किराया 1950 रुपये और पहलगाम से 4190 रुपये निर्धारित किया गया है। सीईओ त्रिपाठी ने विमान कंपनियों को स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। अन्यथा विमान कंपनियों को गंभीर परिणाम भुगतने होेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed