Heli Taxi: डोडा के बाद पुंछ में भी शुरू होगी शीतकालीन हेलिकॉप्टर सेवा, टिकट पर 80 प्रतिशत मिलेगी सब्सिडी
प्रदेश प्रशासन जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए शीतकालीन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने पर जोर दे रहा है, ताकि दूर दराज के लोगों को आवाजाही के लिए बेहतर और आधुनिक जुड़ाव मिल सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ से जम्मू के बीच इसका ट्रायल पूरा कर लिया गया है। डीसी पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी जम्मू से हेलिकॉप्टर में पुलिस लाइन पुंछ मैदान में उतरे। दस मिनट बाद हेलिकॉप्टर से जम्मू लौट गए। डीसी पुंछ ने बताया कि उप राज्यपाल प्रशासन का मकसद पहाड़ी जिलों को सर्दियों में हवाई सेवा उपलब्ध कराना है। पुंछ के लिए निजी कंपनी सेवा का संचालन करेगी। टिकट पर 80 प्रतिशत सब्सिडी होगी। यात्री को 20 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा। पुंछ से जम्मू के बीच एक व्यक्ति का किराया 4 हजार रुपये होगा। छह यात्री होने पर ही सेवा उपलब्ध होगी।
जम्मू एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर भरेगा उड़ान, जानें कहां उतरेगा
इसके लिए जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। जम्मू और पुंछ में यात्रियों की संख्या पूरी होने पर ही सेवा शुरू होगी। दो दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जम्मू एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा और पुलिस लाइन पुंछ के मैदान में उतरेगा।
ये भी पढ़ें- जम्मू संभाग में नई सुविधा: डोडा से जम्मू के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, जानें कितना है किराया
आपातकाल में घायलों को जम्मू पहुंचाने के लिए सेवा होगी फायदेमंद
डीसी ने कहा कि लोग हेलिकॉप्टर सेवा का उपयोग करें ताकि इसे नियमित तौर पर चलाया जा सके। आपातकाल में मरीजों व घायलों को जम्मू पहुंचाने के लिए सेवा फायदेमंद साबित होगी। टिकट बुकिंग डीसी कार्यालय के माध्यम से होगी। एसीआर को नोडल अधिकारी बनाया है। बता दें कि लोगों की कम रूचि के चलते पहले यह सेवा बीच में बंद हो गई थी।