फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heightened Security arrangements up in Kashmir after threat of IS attacks

आईएस के दावे के बाद कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई, फिदायीन हमले का खतरा बढ़ा

Tue, 21 Nov 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 21 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Heightened Security arrangements up in Kashmir after threat of IS attacks
File Photo - फोटो : BASIT ZARGAR

आईएस के पहले हमले के दावे के बाद घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है। इसके साथ ही घाटी में फिदायीन हमले का खतरा बढ़ा है।

विज्ञापन


लेह हवाई अड्डे पर फिदायीन हमले की साजिश रचे जाने के इनपुट मिले हैं। हाल ही में एयरोनाटिकल की पढ़ाई कर रहे कुछ कश्मीरी छात्रों को लश्कर द्वारा झांसे में लेकर हमले की साजिश का ताना बाना बुनने के इनपुट हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जनाजे में आतंकियों के शव को काले झंडे में लपेटने, आईएस के झंडे लहराने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में फिदायीन हमले का खतरा जताया है। जकूरा हमले के लिए आईएस के दावे को भी सुरक्षा एजेंसियां नजरअंदाज नहीं कर रही हैं। हालांकि, पुलिस ने आईएस की घाटी में मौजूदगी से अब भी इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन आलआउट के तहत आतंकियों के लगातार सफाये से बौखलाए लश्कर ने सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए फिदायीन हमले की साजिश रची है। कश्मीर में चूंकि सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

इस वजह से लेह हवाई अड्डे को निशाना बनाने के लिए चुना गया है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने में आसानी रहेगी और भारी नुकसान भी पहुंचाया जा सकेगा।

मुगीस के जनाजे में आईएस की टी-शर्ट 

Heightened Security arrangements up in Kashmir after threat of IS attacks
kashmir - फोटो : PTI
श्रीनगर के बाहरी इलाके जकूरा में हमले के दौरान मारे गए आतंकी खालिद बिन वलीद उर्फ मुगीस टाइगर के जनाजे में भी उसके शव पर एक टी-शर्ट रखी गई थी। जिस पर आईएस के निशान थे। इसके साथ ही कुछ समय पहले मुगीस का हथियारों के साथ एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें पीछे आईएस का झंडा था।

सूत्रों का कहना है कि मुगीस के जनाजे में आईएस के नारे भी लगे, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed