फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy waiting list for Vande Bharat Express seats for the Amarnath Yatra.

भोले के भक्तों को टिकट मिलना मुश्किल: 15 जुलाई तक वंदे भारत में लंबी वेटिंग लिस्ट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sat, 06 Jun 2026 03:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 06 Jun 2026 03:36 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस में 15 जुलाई तक लंबी वेटिंग लिस्ट होने से श्रद्धालुओं को टिकट मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Heavy waiting list for Vande Bharat Express seats for the Amarnath Yatra.
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : IANS

विस्तार

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए इस बार श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान वंदे भारत से सफर करना थोड़ा मुश्किल होगा। यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है और 15 जुलाई तक लंबी वेटिंग लिस्ट है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से भोले के भक्तों को निराशा होगी।

विज्ञापन


क्योंकि वंदे भारत से जम्मू से श्रीनगर तक सफर करने में पांच घटे का समय लगता है तो सड़क मार्ग से दस घंटे तक का समय लग सकता है। भू-स्खलन और बारिश का खतरा अलग से बना रहता है। दो मई से जम्मू से श्रीनगर तक बीस कोच वाली वंदे भारत के चलने से एक बार में करीब 1500 यात्री सफर करते हैं। सुबह और दोपहर में दोनों तरफ से चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनों के जरिए करीब तीन हजार लोग यात्रा करते हैं। भोले बाबा के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी आरामदायक है।
विज्ञापन


वजह सड़क मार्ग से जम्मू से श्रीनगर तक करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय करने में दस घंटे तक तो वहां से श्री अमरनाथ गुफा तक लगभग 125 किमी का सफर करने में भी पांच घंटे तक का समय लगता है। अगर वंदे भारत में सीट मिल जाए तो आराम से खाते-पीते हुए श्रद्धालु पांच घंटे में श्रीनगर पहुंचेगे। इसके बाद वहां से श्री अमरनाथ गुफा। पूरे रास्ते भर न भू-स्खलन और बारिश का खतरा और न ही कोई थकान। उल्टे विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज से होते हुए रोमांचक सफर का भी अद्भुत अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ कोच वाली वंदे भारत चले तो मिलेगी राहत
दो मई से पहले कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत मौजूदा समय बंद पड़ी है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक अगर उसे फिर से चला दिया जाए तो सामान्य यात्रियों के साथ ही भोले के भक्तों को भी राहत मिलेगी। एक बार में 500 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे।

जम्मूतवी से मुंबई के लिए कल चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, लगेंगे 21 कोच
यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मुंबई तक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04602 का संचालन 7 जून को होगा। जम्मूतवी से ट्रेन रात 12:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर बाद 3:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे जिसमें दो फर्स्ट एसी, एक सेकेंड एसी, बारह थर्ड एसी समेत अन्य कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, दिल्ली, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, भोपाल, बीना, इटारसी, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण और दादर रुकते हुए मुंबई पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed