{"_id":"5878f9a24f1c1b7940ba94df","slug":"heavy-snowfall-in-jammu-kashmir-from-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मकर संक्रांति से आफत ला सकती है बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मकर संक्रांति से आफत ला सकती है बर्फबारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 13 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शनिवार को मकर संक्रांति के दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। राज्य के तीनों क्षेत्रों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में 16-17 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत मुगल रोड, लद्दाख और कारगिल के प्रमुख मार्गों पर यातायात पर मार पड़ सकती है। कश्मीर में शीतलहर जारी है। खून जमा देने वाली ठंड से घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा सामान्य से 6-7 डिग्री नीचे चल रहा है।
गुलमर्ग, पहलगाम, कारगिल में भी पारे में गिरावट जारी है। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री नीचे चल रहा है। इस बीच, न्यूनतम -14.0 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द रहा।

जानें कहां कितना रहा तापमान?
snowfall
- फोटो : File Photo
कश्मीर में अब (10 दिन) चिल्ले बच्चा (बेबी कोल्ड) शुरू हो गया है। कड़ाके की सर्दी के साथ गत 21 दिसंबर को घाटी में चिल्ले कलां की शुरुआत हुई थी। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार से ही जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में मौसम खराब होना शुरू हो जाएगा।
मौसम का ऐसा मिजाज 18 जनवरी तक बना रहेगा। श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 3.2 और बीती रात का चार डिग्री गिरकर - 6.3 डिग्री के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। जम्मू में भी रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन की अब तक की सर्द रात रही।
स्थान न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग -13.6
पहलगाम -12.4
श्रीनगर - 6.3