{"_id":"5bf382e2bdec2269a369beaa","slug":"heavy-shelling-started-in-degwar-sector-of-poonch-after-pakistani-army-targeting-poonch-bregade","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर की नापाक हरकत, पुंछ ब्रिगेड में गोले दागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर की नापाक हरकत, पुंछ ब्रिगेड में गोले दागे
मुनीष शर्मा, अमर उजाला, पुंछ
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
पुंछ ब्रिगेड हेडक्वाटर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को एक बार फिर सुबह पाकिस्तानी सेना ने नापाक हरकत को अंजाम देते हुए पुंछ नगर स्थित ब्रिगेड हेडक्वाटर को निशाना बनाते हुए दो गोले दागे जोकि ब्रिगेड के अंदर गिरे लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस बीच भारतीय सेना द्वारा करीब साढ़े आठ बजे दिगवार क्षेत्र से जवाबी करवाही करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चोकियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जहां से पाक सेना ने पुंछ ब्रिगेड को निशाना बनाया था। भारतीय सेना की जवाबी कारवाही से दोनों तरफ से भारी गोलाबारी शुरू हो गई है जोकि लगातार जारी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने नगर स्थित पुंछ ब्रिगेड हेडक्वाटर को निशाना बनाते हुए एक गोला दागा जोकि ब्रिगेड के अंदर ही आ गिरा, जहां पिछले महीने की 23 तारीख को पाक सेना ने एक गोला दागा था। जिससे सेना के खाली बंकर में आग लग गई थी।
विज्ञापन
आज गिरे इस गोले की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मकान तक हिल गए। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते एक ओर गोला वहीं आ गिरा। इन दो गोलों के गिरने से ब्रिगेड मुख्यालय में कोई नुकसान नहीं हुआ।
गोलों के गिरने का पता चलने पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान घटना स्थल पर पहुंच गए। पाक सेना की इस नापाक हरकता भारतीय सेना ने करीब एक घंटे बाद दिगवार से पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। इस गोलाबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहोल बन गया है।