फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rains have disrupted life in Samba, floods in Basantar river pose threat to houses

Jammu News: भारी बारिश से सांबा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बसंतर दरिया में बाढ़ से घरों को खतरा

विज्ञापन
Heavy rains have disrupted life in Samba, floods in Basantar river pose threat to houses
जिले में शनिवार की रात से हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण बसंतर दरिया का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण मोतलियां गांव में तीन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग अब भी सहमे हुए हैं। पंचायत घर में रह रहे विस्थापितों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उनके घरों में मलबा जमा हो गया है और उन्हें हर बारिश में अपने मकानों के नष्ट होने का डर लगा रहता है। तीरथ राम, मोहन लाल और अशोक कुमार सहित कई विस्थापितों ने बताया कि उनका सारा सामान पहले ही बर्बाद हो चुका है और अब वे पंचायत घर में रह रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि उनके घरों से मलबा हटवाने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

मार्ग बंद और सुरक्षा चौकियों को नुकसान
बाबा शिवो विकास कमेटी के प्रधान महंत देस राज गिरी ने बताया कि भारी बारिश से सुंब-गोरन मार्ग भी बंद हो गया है, जिससे पूरे दिन यातायात बाधित रहा। उन्होंने यह भी बताया कि भूस्खलन के खतरे वाले घरों को फिलहाल तिरपाल से ढक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रक्षा सूत्रों के अनुसार बसंतर और देविका नदियों में आई बाढ़ से सीमावर्ती क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक सुरक्षा बलों के बंकरों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे सुरक्षा चुनौतियों बढ़ गई हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवान 24 घंटे अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी कर रहे हैं। पूर्व सरपंच राम पाल ने बताया कि बरोटा गांव में तटबंध कई जगहों से टूट गया है, जिससे धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed