फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rainfall problem

Jammu News: बारिश से डूबा अस्थायी पुल, 12 गांवों का शॉर्टकट रास्ता गुल

विज्ञापन
Heavy rainfall problem
बारिश ने रोका 12 गांवों का शॉर्टकट रास्ता, पानी में डूबा अस्थायी पुल
विज्ञापन

हर बार बरसात में यही हालात, अरनिया अब 1 किमी की बजाय 8 किमी दूर
अरनिया। हर बरसात की तरह इस बार भी 12 गांवों का दो महीने के लिए अरनिया से शॉर्टकट कनेक्शन कट गया है। दो दिन की बारिश से अरनिया नाले पर बना अस्थायी पुल पानी में डूब गया है। इस मार्ग से अब आवाजाही बंद है। अरनिया पहुंचने के लिए अब लोगों को 8 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इसके लिए कम से कम आधा घंटा लग रहा है। जबकि, शॉर्टकट में एक किलोमीटर का रास्ता है। हर साल बरसात में यही हालात रहते हैं, पर सरकार ने लोगों की पक्का पुल बनाने की मांग को पूरा नहीं किया।
पक्के पुल की मांग को नजरअंदाज करती रहीं सरकारें
लोगों का कहना है कि अरनिया से 12 गांवों के लोगों को लोहे के अस्थायी पुल से होकर गुजरने में महज 5 मिनट लगते हैं। अब अरनिया पहुंचने का शॉर्टकट रास्ता बंद हो गया है। इससे लोगों का समय, पैसा और पेट्रोल खर्च बढ़ेगा। बर बरसात में अस्थायी पुल पानी में डूब जाता है, पर किसी भी सरकार ने आज तक पक्का पुल बनाने की मांग पूरी नहीं की।
विज्ञापन

12 गांवों का व्यापारिक केंद्र है अरनिया
लोगों का कहना है कि अरनिया 12 गांवों के लोगों का व्यापारिक केंद्र है। अरनिया में हर चीज उपलब्ध रहती है। इसलिए खरीदारी करने के लिए ज्यादातर लोग यहां आते हैं, परंतु बरसात में पक्के पुल के अभाव के चलते लोगों का करीब 2 महीने अरनिया से कटाव हो जाता है। इसलिए सरकार से मांग है कि अरनिया नाले पर जल्द पक्का पुल बनाकर लोगों की मांग को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed