{"_id":"609982278ebc3e8dba09119c","slug":"heavy-rain-likely-in-many-areas-of-jammu-and-kashmir-on-may-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतार-चढ़ाव का सिलसिला: बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतार-चढ़ाव का सिलसिला: बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
Tue, 11 May 2021 12:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 11 May 2021 12:27 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 मई को प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 मई को प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहकर 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.4, गुलमर्ग में 16.0 जम्मू जिले में 35.5, कटड़ा में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ एक इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
