फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain lashes in kashmir valley

बारिश से फिर बेहाल हुई कश्मीर घाटी

Mon, 27 Apr 2015 02:14 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
heavy rain lashes in kashmir valley

कुदरत कश्मीर पर लगातार अपना कहर बरपा रही है। रविवार से घाटी में श्रीनगर समेत कई हिस्सों बारिश हो रही है। श्रीनगर के रात भर हुई भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के बाद कश्मीर के कई हिस्सा में तापमान गिर गया है।

विज्ञापन


श्रीनगर के कई इलाकों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को परेशानियां शुरु हो गई हैं। प्रशासन इन सभी इलाकों से पानी निकालने में जुटा हुआ है। आपको बताते चलें कि रविवार को जम्मू से दरबार श्रीनगर पहुंचा है। शाम को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सामान लेकर ट्रक सचिवालय पहुंच गए।
विज्ञापन


बारिश के बाद पानी भर जाने के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश की वजह से घाटी की तापमान सोमवार को 10.6 सेल्सियस तक पहुंच गया है। शहर में सुबह तक 14.3 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुपवाड़ा में भारी बार‌िश

heavy rain lashes in kashmir valley

मौसम व‌िभाग के मुताब‌‌िक अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर के कई ह‌िस्सों में बार‌िश की संभावना जताई है। रव‌िवार रात को कुपवाड़ा में सबसे भारी बार‌िश दर्ज की गई है। कुपवाड़ा में रात को 31.4 म‌िमी तक बार‌िश हुई है।

पहलगाम और गुलमर्ग में सबसे कम तापमान दर्ज क‌िया गया है, सोमवार को पहलगाम में 7.4 और गुलमर्ग में 2.6 ड‌िग्री सेल्स‌ियस तापमान दर्ज क‌िया गया। लेह संभाग में भी न्यूनतम तापमान 8.4 ड‌िग्री सेल्स‌ियस दर्ज क‌िया गया।

सोमवार को जम्मू में दरबार (सरकारी कार्यालय) के बंद होने के बाद कार्यालय से जरूरी दस्तावेज, रिकार्डस और कर्मचारियों को सुरक्षित कश्मीर घाटी पहुंचाने के लिए जम्मू से श्रीनगर जाने के लिए एकतरफा यातायात केवल 25 एवं 26 अप्रैल के लिए खोला गया।

राज्य सरकार प्रतिवर्ष गर्मियां आने से पहले सरकारी कार्यालय एवं कर्मचारियों को श्रीनगर भेजती है और जाड़े का मौसम आने से पहले सरकारी कार्यालय से जुड़े दस्तावेज और कर्मचारियों को वापस जम्मू भेजा जाता है। इस प्रकिया को 'दरबार स्थानांतरण' के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed