फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain in srinagar

श्रीनगर में भारी बारिश, सेब की फसल बर्बाद

Fri, 22 Aug 2014 10:11 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in srinagar

श्रीनगर। कश्मीर संभाग के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार शाम तेज बारिश हुई और ओले गिरे, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। फलों और फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। तेज आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के तार भी टूट गए। शाम को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति पर इसका असर पड़ा।

विज्ञापन


तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों तथा फलों को क्षति होने के अलावा बिजली आपूर्ति भी कई घंटों तक प्रभावित रही। बिजली के कई खंभे उखड़ गए तथा तारें टूट जाने से श्रीनगर शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। तैयार हो चुकी सेब की फसल को भी काफी नुक्सान हुआ।
विज्ञापन


ट्रेडर्स फेडरेशन शोपियां के पूर्व प्रधान तथा सेब के व्यापारी मुखतेयार अहमद मलिक के अनुसार सेब की फसल तथा कई दूसरे फसलों को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में ग‌िर गया पारा

heavy rain in srinagar

इस बीच संभाग के कई जिलों में बारिश से सामान्य जनजीवन पर असर हुआ। बारामुला जिले के सोपोर, पट्टन तथा टंगर्मग इलाके में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। श्रीनगर शहर में सड़कों तथा बाजारों में पानी भर जाने से शाम को यातायात की समस्या पैदा हो गई।

इस बीच बारिश के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया। तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट हुई और रात को ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

वीरवार को 31.9 डिग्री रहा तापमान गिरकर 29.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed