फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad weather conditions in J&K, snowfall in kargil

कारगिल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

Tue, 21 Apr 2015 01:41 AM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
bad weather conditions in J&K, snowfall in kargil

रियासत में रविवार से बदले मौसम के चलते सोमवार को लद्दाख संभाग के कारगिल में भारी बर्फबारी हुई। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थानीय प्रशासन ने हिमस्खलन वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। मंगलवार को सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन


जम्मू तथा कश्मीर दोनों ही संभाग में बारिश का सिलसिला रविवार रात से ही जारी है। कश्मीर में बारिश तथा ओले पड़ने की वजह से सेब की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। सेब के फूल झड़ जाने से उत्पादकों में निराशा है। पिछले साल भी बाढ़ की वजह से सेब उत्पादकों की कमर टूट गई थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा राज्य में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश के साथ-साथ तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। बर्फबारी के कारण कारगिल के अधिकतर इलाकों में बिजली गुल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठप हो गया बर्फ हटाने का काम

bad weather conditions in J&K, snowfall in kargil

मिली जानकारी के अनुसार कारगिल के मीनमर्ग, द्रास और जंस्कार में 1.5 फीट, जबकि रंगदुम में दो फीट बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। पिछले कई हफ्तों से कारगिल-श्रीनगर और कारगिल-जंस्कार मार्गों पर चल रहा बर्फ हटाने का अभियान भी वर्तमान में ठप हो गया है।

इतना ही नहीं खराब मौसम के चलते इंडियन एयरलाइंस की जम्मू-लेह उड़ान के साथ-साथ भारतीय वायु सेना की भी कैरियर सर्विस स्थगित करनी पड़ी। इसकी वजह से श्रीनगर और जम्मू में फंसे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

बर्फबारी से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। खुमानी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कई पेड़, बिजली के खंभे और बिजली के तार गिर गए हैं। पिछले करीब 18 घंटे से बारिश के साथ साथ हुई बर्फबारी के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है।

अगले 24 घंटों में होगी बारिश

bad weather conditions in J&K, snowfall in kargil

घाटी में तापमान की बात करें, तो कारगिल का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 रिकॉर्ड किया गया। अप्रैल के मध्य में हुई इस बर्फबारी से लोग हैरान हैं। कारगिल में कबाड़ी नाले के करीब पस्सियां गिरने की भी खबर है।

पत्थर भी बरस रहे हैं। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन के साथ साथ फ्लैश फ्लड का खतरा पैदा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। कश्मीर और लेह में बारिश हुई, जबकि जम्मू में आसमान पर बादल दिन भर छाए रहे।

जम्मू में सुबह आंधी के साथ बारिश से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर में गरज चमक के साथ हलकी बारिश हो सकती है।

22 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा

bad weather conditions in J&K, snowfall in kargil

22 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा।श्रीनगर में एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि लेह में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। जम्मू में दिन में आसमान में बादल छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

सुबह तड़के धूल भरी बारिश होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापतान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed