{"_id":"17c50f9fe893e93acbde8134d4877c96","slug":"heavy-rain-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में भीष्ाण आंधी तूफान के साथ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में भीष्ाण आंधी तूफान के साथ हुई बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 08 Oct 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की देर रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी और गरज-चमक के साथ झमाझम बदरा बरसे। जम्मू, उधमपुर, सांबा, आरएस पुरा, श्रीनगर में खूब पानी बरसा। उधर, तेज आंधी और बारिश के साथ ही पाकिस्तानी गोले भी शांत हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार रात नौ बजे के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आया। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति तकरीबन पचास किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। तेज हवा के चलते ऊंचे भवनों में कंपन भी महसूस किया गया। आंधी, पानी के चलते जम्मू और आरएस पुरा, उधमपुर, कठुआ समेत अन्य शहरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई थी, लेकिन दस बजे रात तक कठुआ शहर में बारिश नहीं हुई थी। श्रीनगर मौसम विभाग के विशेषज्ञ यशपाल शर्मा ने बताया कि बारिश नौ अक्तूबर सुबह तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन