{"_id":"ccada33cea95947c0559ac53f9764b7b","slug":"heavy-rain-in-doda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के कारण घर में घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के कारण घर में घुसा मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Mon, 11 Aug 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा बह कर एक घर में आ जाने से जिले के गौली बग गांव में एक परिवार तबाह हो गया। भारी मलबा के कारण घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि कुछ वर्ष पहले पीएमजीएसवाई विभाग की तरफ से डोडा-बिजारनी सड़क का काम शुरू किया गया था। इस दौरान सारा मलबा सड़क की दूसरी तरफ गांव की ओर फेंक दिया गया। इसके कारण छह साल से हलकी बारिश में भी भारी मात्रा में मलबा घरों में आ जाता है।
विज्ञापन
कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ि परिवार राजेश कुमार और उसकी पत्नी अनुराधा ने बताया कि तीन दिन पहले नौ अगस्त की रात दोनों अपनी मां और तीन बच्चों के साथ घर में सोये थे।
विज्ञापन
तड़के सुबह सवा चार बजे के करीब मकान के ऊपर से भारी मात्रा में पानी और मलबा बह कर घर के अंदर आ गया। जब तक नींद खुली तब तक करीब चार फुट तक मलबा घरों में घुस चुका था। किसी तरह परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकले और मवेशियों को निकाला और सुबह सात बजे तक एक पेड़ के नीचे समय काटा।
उसके बाद रिश्तेदारों के मकान में शरण ली। राजेश ने बताया कि उसने फिर से जिलाधीश को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने एसीडी के लिए मार्क की। एसीडी ने सीडीपीओ के लिए मार्क की। फिर सीडीपीओ ने एक्सईएन पीएमजीएसवाई के पास मामला रेफर कर दिया।
वहां वे मिलते ही नहीं है। परेशान परिवार ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्य का समाधान नहीं हुआ तो पूरे परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे।