फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain and waterlogging in jammu

झमाझम बारिश से शहर तरबतर, जलभराव

Sat, 16 Aug 2014 07:39 PM IST
अमनदीप/अमर उजाला, जम्मू
अमनदीप/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 16 Aug 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
heavy rain and waterlogging in jammu

शनिवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


सड़कों और गलियों में भारी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह हुई बारिश से स्कूल और दफ्तर जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के कनाल रोड, डोगरा चौक, साइंस कालेज, बीसी रोड, बस स्टैंड, भगवती नगर, एयरपोर्ट रोड, सतवारी, वेयर हाउस आदि इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

दफ्तर जाने वालों को हुई परेशानी

heavy rain and waterlogging in jammu

कई जगहों पर बार‌िश का पानी इतना भर गया की लोगों के वाहन बंद हो गए। ऐसे में अन्य लोगों की मदद से वाहनों को बाहर निकाला जा सका।

कनाल रोड पर राहगीरों और वाहन चालकों से बहुत अधिक परेशानी सहनी पड़ी। इस मार्ग पर फिसलन ने और दिक्कतें बढ़ा दीं।

झमाझम बारिश से उन लोगों से सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ीं जो आफिस, स्कूल, कालेज या काम-धंधे पर जाने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर भरा पानी

heavy rain and waterlogging in jammu

शहर का गंग्याल नाले, राजीव नगर, कासिम नगर आदि में पानी उफान पर आ गया। इसके चलते आसपास के लोग डर के साये में रहे।

वहीं, शहर के सबसे सुरक्ष‌ित माना जाने वाले इलाका एयरपोर्ट एर‌िया में भारी जलभराव की स्थ‌ित‌ि बन गई है। इसके चलते एयरपोर्ट जाने वाले को खासी द‌िक्कतों को सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed