फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Snowfall News Heavy rain and snowfall expected today in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः आज भारी बारिश, बर्फबारी के आसार, कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Fri, 11 Dec 2020 01:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Snowfall News Heavy rain and snowfall expected today in Jammu and Kashmir
जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। अगले चौबीस घंटे में जिला बांदीपोरा, गुरेज में उच्च श्रेणी (ओरेंज अलर्ट) के खतरे, कुपवाड़ा, गांदरबल जिला में मध्यम श्रेणी (येलो अलर्ट) के खतरे और पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला और कारगिल जिला में निम्न श्रेणी (येलो अलर्ट) के खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


लोगों को बर्फबारी प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। आपात प्रबंधन को अलर्ट पर रखा गया है। शनिवार भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वीरवार को अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा, लेकिन देर शाम को कई जगह बादल छा गए थे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन


जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड को वीरवार भी खोला नहीं जा सका। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात बंद पड़ा हुआ है। आगामी मौसम को देखते हुए बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में यातायात को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। घाटी के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू समेत संभाग के कई जिलों में दिनभर मौसम साफ रहा। ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने धूप का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 24.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 14.2, बटोत में 12.9, कटड़ा में 20.8 और भद्रवाह में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। 

न्यूनतम तापमान...
लेह    माइनस 6.6 (डिग्री सेल्सियस)
गुलमर्ग  माइनस 5.4
कारगिल  माइनस 4.8
पहलगाम        0.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed