फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy power shortage in GMC jammu

जेनरेटर ठप, गंभीर बीमारियों के आपरेशन अटके

Tue, 30 Dec 2014 01:15 AM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
heavy power shortage in GMC jammu

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसी में सोमवार को बिजली आपूर्ति ठप होने और एक जेनरेटर सेट के बैठ जाने से कई आपरेशन स्थगित करने पड़े। आपरेशन के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से भी कई दिक्कतें आईं। सूत्रों के अनुसार बिजली की कमी से मंगलवार को भी आपरेशन स्थगित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


डीजल की किल्लत से अस्पताल में वैकअप बिजली सप्लाई सिस्टम भी सुस्त पड़ गया है, जिसमें कुछ घंटे की कटौती के दौरान अस्पताल के अधिकांश हिस्से अंधेरे में रहते हैं। अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार जेनरेटर खराब होने से आपरेशन थियेटर में समस्या आई है। मंगलवार इंजीनियरिंग विंग की ओर से क्लीयर्स मिलने पर आपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जीएमसी में आईसीयू, सीसीयू, इमरजेंसी सहित अन्य महत्वपूर्ण यूनिटों और जनरल वार्डों में सप्लाई के लिए चार जेनरेटर हैं। इसमें प्रति एक जेनरेटर पर एक घंटे में पचास लीटर की खपत होती है, लेकिन डीजल की किल्लत से अस्पताल प्रशासन के लिए सभी जनरेटर चलाना मुश्किल हो रहा है। इसमें जनरल वार्डों में इक्का दुक्का स्लाइट को छोड़कर अधिकांश हिस्से बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी में डीजल की किल्लत भी बढ़ी

heavy power shortage in GMC jammu

सोमवार की सुबह सर्जरी के आपरेशन थियेटर में अचानक बिजली चले जाने से दिक्कत आई। उस दौरान आपरेशन चल रहा था, जिसे किसी तरह पूरा किया गया। इसके बाद अन्य आपरेशन स्थगित करने पड़े। सूत्रों के अनुसार जेनरेटरों में डीजल के लिए सालाना करीब 84 लाख रुपये का फंड जारी होता है, जो वित्त वर्ष से पहले ही खत्म हो चुका है। फंड की कमी से चलते डीजल की कमी है।

डीजल संकट की सबसे ज्यादा मार आपरेशन थियेटरों पर पड़ रही है। इससे मरीजों को सीधे तौर पर प्रभावित होना पड़ रहा है। जीएमसी में विभिन्न यूनिटों में आपरेशन के लिए मरीज को महीनों का इंतजार करना पड़ता है। जिसमें घंटों की कटौती के दौरान अस्पताल में बिजली बहाल रखने के लिए कोई दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed