{"_id":"249a9d190fefd17fcf0d31ad95f573f2","slug":"heavy-power-cuts-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू पर बिजली की अघोषित कटौती की मार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू पर बिजली की अघोषित कटौती की मार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में नदियों और दरियाओं में ठंड से पनबिजली परियोजनाओं में क्षमता के मुताबिक उत्पादन न होने के अलावा बिजली की मांग बढ़ने से अघोषित कटौती की मार उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पनबिजली परियोजनाओं में उत्पादन क्षमता से एक तिहाई ही हो पा रहा है और ठंड का मौसम जाने के बाद साफ मौसम होने पर ही क्षमता के मुताबिक उत्पादन हो पाएगा।
विज्ञापन
ठंडक की वजह से कश्मीर और लद्दाख के अलावा जम्मू के सर्द इलाकों में बिजली की मांग काफी बढ़ चुकी है। बिजली विभाग की ओर से उत्तरी ग्रिड से बिजली खरीदने के बावजूद मांग और उपलब्धता में 1000 मेगावाट से ज्यादा का अंतर है।
विज्ञापन
इस अंतर की वजह से बिजली विभाग को जरूरत के अनुसार बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। ढांचे पर ओवरलोड ज्यादा होने की वजह से आये दिन बिजली के ट्रांसफार्मरों के अलावा अन्य ढांचे में खराबी आना या जलना भी आम बात बन गई है।
इस वजह से कई इलाकों में कई-कई दिन तक बिजली आपूर्ति गुल रह रही है। बिजली विभाग के आयुक्त सचिव अरुण कुमार मेहता का कहना हैं कि पन बिजली परियोजनाओं में उत्पादन गिरने की वजह से समस्या आ रही है।