फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy flood in jammu and kashmir

बाढ़ प्रभावितों को जारी हुए 133 करोड़

Fri, 28 Nov 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 28 Nov 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
heavy flood in jammu and kashmir

बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए किए जाने वाले बंदोबस्त की समीक्षा करते हुए वीरवार को राज्य मुख्य सचिव ने एक बैठक की। इसमें जानकारी दी गई कि अब तक बाढ़ प्रभावितों को घर बनाने के लिए 133 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग को भी 5 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, ताकि वह जल्द से जल्द इन लोगों के रहने के लिए निर्माण कर सके।

विज्ञापन


विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने हर एक जिले के उपायुक्तों से पुनर्वास की जानकारी प्राप्त की। कश्मीर में बर्फ से प्रभावित इलाकों में जनसेट चलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में डीजल रखने के निर्देश भी जारी किए गए। झेलम किनारे हुए अवैध निर्माणों की जानकारी भी मांगी गई।
विज्ञापन


यह भी कहा कि बाढ़ की वजह से जिन क्षेत्रों में गंदगी फैली हुई है, उसे हटाने में भी तेजी लाई जाए। सर्दियों में कश्मीर घाटी के लिए राशन, एलपीजी आदि की उपलब्धता की भी जानकारी ली। साथ ही यह आदेश भी जारी किए गए जिन क्षेत्रों में बर्फबारी होनी है, वहां पर राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं के स्टाक को सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed