{"_id":"d2a444c10896ec5e72b3733c50bf3ff4","slug":"heavy-flood-in-jammu-and-kashmir-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! राहत पैकेज की होने लगी तैयारी, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! राहत पैकेज की होने लगी तैयारी, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 19 Oct 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने रियासत के दौरे पर आई केंद्रीय टीम ने रविवार को मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों से बैठक कर राहत पैकेज और बहाली कार्य पर चर्चा की।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एम गोपाल रेड्डी की अगुवाई में केंद्रीय टीम ने मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे, योजना और विकास विभाग के प्रधान सचिव बीआर शर्मा, वित्त विभाग के प्रधान सचिव बीबी व्यास, गृह विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार, बिजली विभाग के प्रधान सचिव एके मेहता, पुलिस महानिदेशक के राजेंद्र और प्रशासनिक सचिवों की बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के अलावा बहाली कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
टीम ने राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार से 44000 करोड़ के वित्त पैकेज के आग्रह के अलावा व्यापारिक और इंडस्ट्रियल यूनिटों को मदद पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार और लोगों को केंद्र सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं। इस अवसर पर केंद्रीय टीम के नेता एम गोपाल रेड्डी ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट को केंद्र सरकार को जल्द सौंपेंगे। केंद्रीय टीम ने जम्मू और कश्मीर डिवीजन के विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।