फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy firing on loc by militants in kupwara sector jammu kashmir encounter on

J&K: एलओसी पर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मौके पर बुलाया गया भारी सुरक्षाबल

Sat, 21 Jul 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Jul 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
heavy firing on loc by militants in kupwara sector jammu kashmir encounter on
loc
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी पर जंगल क्षेत्र में शनिवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। हालांकि, इसमें किसी आतंकी को मार गिराने में सफलता नहीं मिली है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन


जिले के टंगधार सेक्टर में एलओसी के करीब स्थित टोनी पोस्ट के करीब बल्थेदियां जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक दल और सेना की 6 गढ़वाल राइफल्स के जवानों के बीच टकराव हुआ। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के एक सूचना के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान आतंकियों के दल को ललकारा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। माना जा रहा है कि यहां आतंकी घुसपैठ कर दाखिल हुए होंगे। अधिकारी के अनुसार ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त बल को बुलाया गया है। एसएसपी कुपवाड़ा एएस दिनकर ने बताया कि टोनी पोस्ट के करीब बल्थेदियां जंगल क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हुई थी। फिलहाल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed