{"_id":"664fe3bc18431d63d70383a9","slug":"heavy-collision-between-two-vehicles-on-the-ring-road-samba-news-c-392-1-bnj1001-100179-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिंग रोड पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिंग रोड पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर
Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। रिंग रोड पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।
बताया जाता है कि टाटा सफारी जेके02बीजे0003 नोगरां से बिश्नाह की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी गाड़ी महिंद्र पिकअप जेके02बीजी0682 सब्जी लोड करके कुंजवानी की तरफ जा रही थी, तभी दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद टाटा सफारी गाड़ी कई पलटे खाते हुई दूर जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टाटा महिंद्रा पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया। वहीं टाटा सवारी में दो लोग सवार थे, जिनको मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है। सड़क हादसे के बाद टाटा सफारी में सवार लोग भी चुपचाप कहीं निकल गए। वह ना तो पुलिस स्टेशन पहुंचे न ही प्राथमिक उपचार के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।