LoC पर मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार देर शाम जम्मू कश्मीर के पुंछ के बगयाल दरा नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को मारे गए आतंकियों के शवों को भारतीय सेना ने उठाने में सफल रही। मारे गये आतंकियों के पास से सेना को भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद मिला।
इसमें दो ऐके 56 राइफल, राइफल की 14 मैगजीन, ऐके राइफल की 420 गोलियां, 22 हैंड ग्रेनेड, आतंकी संगठन की प्रचार सामग्री, सूखे मेवे, खजूर, पाक में बनी नमकीन, एक वायर कटर, लाइटर, चाकू, दो जैकेट, दो पाउच शामिल है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।
जबकि आतंकियों के शव बरामद होने के बाद मौके पर पुलिस एवं चिकित्सकों के दाल के साथ कानूनी कार्रवाई की निगरानी करने पहुंचे नायब तहसीलदार मोहम्मद सगीर का कहना है कि आतंकियों के पास से मिले सामान के मुताबिक दोनों आतंकी पाकिस्तानी और हिजबुल मुजाहिदीन से संबधित लग रहे हैं।
सेना ने घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को किया था ढेर
गौरतलब है कि पुंछ के बगयाल दरा में दो दिन पूर्व नियंत्रण रेखा पर पुंछ ब्रिगेड के अंतर्गत तैनात सेना की 1/1 गोरखा राइफल के जवानों ने पीओके से पाक सेना के सहयोग से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे आतंकियों को मार गिराया था।
इसके बाद सेना द्वारा जैसे ही आतंकियों के शवों को उठाने का प्रयास किया तो पाक सेना एवं मारे गए आतंकियों के साथियों ने गोलीबारी शुरू करते हुए उन शवों को उठाने का प्रयास किया। इस दौरान भारतीय सेना द्वारा भी पाक सेना और आतंकियों को शव न उठाने देने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी।
इसके चलत दो दिनों दोनों तरफ से गोलीबारी के बीच शवों को उठाने के प्रयास जारी रखे गए। इस दौरान वीरवार देर शाम को भारतीय सेना के जवान मारे गए आतंकियों के शवों को बरामद करने में सफल रहे। शवों को घटना स्थल से उठाने के बाद कानूनी कार्रवाई को पुलिस से संपर्क किया गया।
इस पर एसएसपी पुंछ जतिन्दर सिंह जोहर के निर्देश पर इंसपेक्टर अंजार हुसैन पुलिस दल के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमओ डा. मोहम्मद न्याज चौधरी एवं डा. सखी मोहम्मद नायब तहसीलदार मोहम्मद सगीर के साथ नियंत्रण रेखा के पास पहुुंचे। जहां पर कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम को अंजाम देने के बाद शवों को दफनाने के लिए स्थानीय लोगों को सौंप दिया गया।