फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heat wave will prevail in the plains and hilly areas of Jammu and Kashmir today and tomorrow.

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों पर अभी चलती रहेगी लू, कल के बाद राहत के आसार

Mon, 27 May 2024 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 01:29 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 मई तक जम्मू और कश्मीर संभाग के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में लू जारी रहेगी।

विज्ञापन
Heat wave will prevail in the plains and hilly areas of Jammu and Kashmir today and tomorrow.
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश में नौतपा असर दिखाने लगा है। रविवार को 45 डिग्री के साथ प्रदेश में कठुआ सबसे गर्म रहा। जम्मू का तापमान भी 42.5 पहुंच गया। यहां 23 मई 2023 को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मैदानी इलाकों के बाद पहाड़ों पर भी पसीने छूट रहे हैं। कश्मीर के काजीगुंड में 43, कोकरनाग में 22 और जम्मू संभाग के भद्रवाह में 23 साल बाद मई में दूसरा सबसे उच्चतम तापमान दर्ज किया गया है। इससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 मई तक जम्मू और कश्मीर संभाग के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में लू जारी रहेगी। 29 से 31 मई में कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बढ़ती गर्मी के चलते रविवार को काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री चढ़कर 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 31 मई 1981 को यहां का पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


इसी तरह कोकरनाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 15 मई 2001 को यहां 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। अमूमन ठंडे रहने वाले भद्रवाह में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 30 मई 2000 को अधिकतम पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में भी कुछ दिन से लगातार दिन का पारा लगातार 8 से 9 साल के बाद ऊपर चल रहा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री चढ़कर 32.7 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान है। यहां रविवार को सुबह ही भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर तक शहर की अधिकांश सड़कें सूनी दिख रही थीं। बाजारों से दिन में खरीदारों की भीड़ गायब थी।

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • श्रीनगर 32.7
  • पहलगाम 28.1
  • गुलमर्ग 22.6
  • जम्मू 42.5,
  • बनिहाल 32.6
  • बटोत 32.4
  • कटड़ा 38.2
  • भद्रवाह 34.8
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed