फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heat Wave; Shortage of Water in Different Places

Jammu News: प्रचंड गर्मी से सुखने लगे हैंडपंप- ट्यूबवेल, जलस्तर एक फुट गिरा

विज्ञापन
Heat Wave; Shortage of Water in Different Places
- शहरभर भर में 55 से ज्यादा ट्यूबवेलों का जल स्तर गिरा, कम लिफ्ट हो रहा पानी
विज्ञापन

- शहर भर में 272 के करीब ट्यूबवेल, बारिश नहीं हुई तो और बढ़ सकती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भीषण गर्मी में पारा चढ़ता जा रहा है और जमीन सूखती जा रही है। हालात यह हैं कि हैंडपंप और ट्यूबवेल का जल स्तर गिरना शुरू हो गया है। कुल औसतन पानी से कम पानी लिफ्ट हो रहा है। इससे लोगों को कम पानी की आपूर्ति हो रही है।
जल शक्ति विभाग के अनुसार ट्यूबवेल से 12 हजार गैलेन से लेकर 22 हजार गैलेन पानी प्रति दिन निकाला जाता है। जो ट्यूबवेल 12 हजार गैलेन पानी निकालते थे। अब 10 हजार गैलेन ही निकाल रहे हैं। इस तरह कम पानी लिफ्ट हो रहा है। शहर भर में 55 के करीब ट्यूबवेलों का जलस्तर गिरा है। मौजूदा समय में नरवाल, ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर, सैनिक कालोनी, कुंजवानी, गंग्याल, सतवारी, गांधी नगर, शास्त्री नगर सहित कई इलाकों में ट्यूबवेल का पानी एक फुट तक नीचे चला गया है। जल्द बारिश नहीं होती है तो दिक्कत और बढ़ सकती है। ट्यूबवेलों से लगातार पानी निकाला जा रहा है मगर भूमि तले पानी रिचार्ज नहीं हो रहा है। इस कारण पानी की समुचित आपूर्ति करने में जल शक्ति विभाग को परेशानी पेश आ रही है। पुराने शहर, जानीपुर, तालाब तिल्लो सहित अधिकांश इलाकों में तवी से पानी लिफ्ट कर घरों में सप्लाई किया जाता है। वहीं, डिवीजन नंबर दो में लगे ट्यूबवेलों से ही पानी की आपूर्ति होती है। यहां पर कोई भी नदी या फिर प्राकृतिक जलस्रोत नहीं है। इस कारण हर साल ट्यूबवेल का पानी सूखता जा रहा है।
विज्ञापन


यहां हैंडपंपों में नहीं आ रहा पानी
ज्यूल चौक, वेयर हाउस सहित अन्य इलाकों में हैंडपंपों में पानी भी सूख गया है। लोग यहां से गर्मी के मौसम में प्यास बुझा रहे थे। प्रचंड गर्मी के कारण जलस्तर गिर गया है। इस कारण पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
ट्यूबवेलों का जल स्तर गिर रहा है। लोगों को पानी दिया जा रहा है। बारिश होने पर ही समस्या हल होगी।
- अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed