{"_id":"59eb53024f1c1bd9538b8716","slug":"hearing-of-jammu-university-election-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के नतीजों को लेकर 23 अक्तूबर की सुनवाई पर होगी सबकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के नतीजों को लेकर 23 अक्तूबर की सुनवाई पर होगी सबकी नजर
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों को लेकर आगामी 23 अक्तूबर को उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई पर सबकी नजर है। इसमें कई अन्य पक्ष भी पार्टी बनने का समर्थन कर सकते हैं। चुनाव के बाद संघ का कार्यकाल का समय भी बीत रहा है। संघ के चुनाव से जुड़े मुद्दे पर न्यायालय ने कई पक्षों को सुना है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की जम्मू विंग ने नतीजों को घोषित किए जाने पर रोक लगाई है। इसे देखते हुए गत छह अक्तूबर को चुनाव के बाद मतगणना नहीं कराई गई थी। इसके अलावा सचिव पद के लिए अलग से चुनाव होना लंबित है। लेकिन न्यायालय के किसी आदेश के बाद ही सचिव पद के लिए चुनाव करवाने के साथ अन्य चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्र संघ के चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत करवाए गए हैं। लेकिन इस चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एक यशोवर्धन सिंह और अन्य ने अदालत में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने चुनावी प्रक्रिया को यथावत रखते हुए इसे नतीजे घोषित किए जाने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
चुनावी नतीजों को लेकर छात्र संगठनों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार करवाए गए चुनाव का मामला पहली ही बार न्यायालय के पास पहुंच गया है। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा का कहना है कि छात्र संघ के चुनाव नियमों के तहत करवाए गए हैं। लेकिन फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के कोई आदेश के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।