{"_id":"56e71dc13735f003aef377442db53ab0","slug":"health-workers-protest-for-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए गरजे मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए गरजे मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 01 Oct 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से वेतन न मिलने से क्षुब्ध स्वास्थ्य विभाग की फीमेलमल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने मंगलवार को शहर में रोष रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर उतरीं वर्करों ने कहा कि बिना वेतन के उनके सभी त्योहार फीके गए हैं। सरकार और विभाग ने वेतन की नियमित प्रक्रिया के लिए कुछ खास नहीं किया है, जिससे मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मांगों के लिए आगामी 14 अक्तूबर को स्वास्थ्य निदेशालय पर धरना देने का ऐलान किया। निदेशालय से सुबह बड़ी संख्या में वर्करों ने रैली की शक्ल में कूच किया जो एमएलए हास्टल, इंदिरा चौक, हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, रणवीरेश्वर मंदिर रूट से होती हुई स्वास्थ्य निदेशालय पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन जम्मू प्रोविंस और जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले निकाली गई इस रैली में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि 2211 अकाउंट हेड में फीमेल वर्करों को पिछले 10-14 माह से वेतन जारी नहीं किया गया है, जिससे वर्करों के सभी त्योहार फीके गए हैं।
विज्ञापन
वेतन जारी न होने से उन्हें भारी आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि इस मांग को विभागीय अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष भी रखा गया था लेकिन आश्वासन के बावजूद वेतन को नियमित जारी नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि उक्त हेड को स्टेट बजट प्लान में शामिल करके वेतन नियमित जारी किया जाए। प्रदर्शन में महिला देवी, नैंसी भान, उर्मिल, नीलम कुमारी, कमला, रेखा रानी, विनोद शर्मा, मार्क्स गिल आदि शामिल रहे।