{"_id":"613bb00e8ebc3ea6b41350be","slug":"health-samba-news-jmu2433745133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर कार्थोली के पंचायत घर में वैक्सीन सेंटर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर कार्थोली के पंचायत घर में वैक्सीन सेंटर खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक की पंचायत अपर कार्थोली के पंचायत घर में सरपंच तरसेम सिंह और पंच रविंद्र सिंह सैनी की अगुवाई में कोविड-19 वैक्सीन सेंटर खोला गया। इसमें सात दिन तक टीकाकरण किया जाएगा। रविंद्र सिंह सैनी का कहना है कि अपर कार्थोली के लोगों को वैक्सीन लगवाने में बहुत मुश्किलें आ रही थीं। इसके चलते अपर कार्थोली के पंचायत घर में वैक्सीनेशन सेंटर खोला गया। संवाद
आयुष मंत्रालय ने चिकित्सा शिविर लगाया
आरएस पुरा। आयुष मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को गांव चक आगरा में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को कोरोना से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत ने किया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय लोगों को बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं। देशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। हमारा देश इस अभियान में सबसे आगे निकल चुका है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा, सरपंच सपना देवी, नायब सरपंच रंगनाथ, जनक राज, मोहन लाल शर्मा, दर्शन चौधरी मौजूद रहे। संवाद