फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

बिना डॉक्टर के चल रहा है दबलैड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
health
स्पताल में उपचार के लिए पहुंचा रोगी पूर्ण चंद बाहर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करता हुआ 
आरएस पुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र खोल रखे हैं, लेकिन न्यू टाइप प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्रों में रोगियों का इलाज करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं है। रोगियों को बिना उपचार के ही घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दबलैड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो है, लेकिन डॉक्टर की तैनाती नहीं है। यहां नियुक्त एक डॉक्टर इन दिनों छुट्टी पर है। उसके स्थान पर दूसरे डॉक्टर की तैनाती नहीं की जा रही है। उपचार के लिए यहां आए पूरन चंद ने बताया कि डॉक्टर न होने के कारण उन्हें अक्सर दो तीन किलोमीटर पैदल जाना आना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर नहीं होने पर दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। ताकि रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। एक डॉक्टर के छुट्टी पर जाने के उपरांत दूसरे डॉक्टर की अस्पताल में तैनाती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नियुक्त फार्मासिस्ट ही रोगियों का उपचार करते हैं।
विज्ञापन

पंचायत दबलैड की नायब सरपंच नीलम कुमारी, पंच थोड़ूू राम का कहना है कि आखिर एक माह की छुट्टी पर डॉक्टर के चले जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी दूसरे डॉक्टर को यहां नियुक्त करना बेहतर नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी है। इस संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया है।
-मोनिका कोतवाल, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed