फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

हेल्थ मेले में लाभान्वित हुए मरीज

विज्ञापन
health
आरएस पुरा। स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव गेगिया में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन सीईओ एनएचए डॉ. आरएस शर्मा ने किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त राघव लंगर, जिलाधीश अंशुल गर्ग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि मेला आयोजित करने का उद्देश्य एक ही स्थान पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निश्शुल्क सेवाएं दी गईं।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चा, महिला, हड्डिया, आंख, कान, पेट विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मेले में जेके पीपल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि इस तरह के मेले हर माह लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का मुख्य कार्यकारी अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण डा. आरएस शर्मा के साथ स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने उद्घाटन किया। इस दौरान मिशन निदेशक एनएचएम यासीन मोहम्मद चौधरी, मंडलायुक्त जम्मू डा. राघव लंगर, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डीजीएम डा. सलीम उर रहमान आदि मौजूद रहे।
------
दो बजे के बाद खली पडे़ रहे स्टाल
मेले में दोपहर दो बजे के बाद लगभग सभी स्टाल खाली दिखे। कोई भी व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं रहा। हालांकि मेले का समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक था। लोगों के स्वास्थ्य की जांच व जागरूक करने के लिए लगाए गए स्टाल पर कोई नहीं था। कार्यकारी ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सुबह मेला शुरू होने पर काफी लोगों की भीड़ रही।

-------
जम्मू कश्मीर में अप्रैल के अंत तक 109 स्वास्थ्य मेले लगेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य व परिवार कल्याण योजनाओं का लाभ देने के लिए 30 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर में 109 ब्लाक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जम्मू कश्मीर और अन्य विभागों के सहयोग से लगाए जा रहे इन स्वास्थ्य मेलों में ई संजीवनी टेली चिकित्सा परामर्श, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन (एबीएचए) के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण, स्त्री, बाल, ईएनटी, मेडिसिन, दंत, हड्डी, फिजियोथैरेपी में ओपीडी सेवा, निशुल्क दवा वितरण आदि चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed