फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष विभाग ने चौहाला में स्थानीय लोगों में बांटी आयुर्वेदिक दवाईया

विज्ञापन
health
आरएस पुरा। कोरोना संकट काल में लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने को लेकर आयुष मंत्रालय के निर्देश पर शनिवार गांव चौहाला में भाजपा नेता विकास डोगरा की अध्यक्षता में शिविर में लोगों में आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की र्गइं। आयुष विभाग जम्मू से पहुंचे डॉ. इकबाल भट्ट ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों को कोविड महामारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग का प्रयास है कि प्रदेश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आयुर्वेदिक दवा की किट वितरित की जाए। क्योंकि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। उन्होंने लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी, आकाश चोपड़ा, विकास डोगरा, राजू , मोहिंदर, लक्ष्मण दास, पूर्व पंच जोगराज सिंह सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

लोग नहीं पहन रहे मास्क
विजयपुर। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। लोग अब न तो मास्क पहन रहे हैं न ही दो गज की दूरी रख रहे हैं। शुक्रवार को भी सांबा जिला में पंद्रह मामले कोरोना पॉजिटिव आए थे। हालांकि सरकार लोगों से बार-बार अपील कर रही है कि दो गज की दूरी मास्क है जरूरी। उसके बावजूद भी आदेश का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के रमेश कुमार, शिव कुमार, मोहन सिंह, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि लोग मास्क पहनना उचित नहीं समझ रहे हैं। न ही दो गज की दूरी रखना उचित मानते हैं। इस कारण लोगों में काफी रोष है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। तभी कोरोना पर विजय पाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

परगवाल में टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़
परगवाल। सीमा क्षेत्र में शनिवार को करीब दस दिन बाद कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति होने से लोगों ने राहत की सांस ली। कोरोना से बचाव के टीके लगवाए। शनिवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बनाए केंद्र में 45 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुट गई। हर कोई तीसरी लहर की दस्तक से टीका लगाने को उत्सुक दिखा। इस मौके पर क्षेत्र में कुल 200 लोगों का ही टीकाकरण हुआ, क्योंकि इतने ही लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध हुई थी। केंद्र में पहुंचे लोगों का कहना था कि समय पर ही टीकाकरण कराना चाहिए। टीका नहीं लगने से कोरोना का खतरा बना रहता है, हालांकि टीकाकरण के बाद भी नियमों का पालन करना अवश्य है। इससे पहले क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होने से लोगों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताई थी जिसकी खबर अमर उजाला में भी प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed