फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: एसडीएम ने दवाओं की दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
health news
आरएस पुरा। एसडीएम सीमा परिहार की देखरेख में ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों व एसडीपीओ की मौजूदगी में कस्बे के बाजार में मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रही दवाइयों का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी को भी खंगाला।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी करने पर वहां बिक रही दवाओं का रिकॉर्ड देखे जाने के साथ डाॅक्टरों की ओर से दवाइयों की लिखी पर्चियों की भी जांच की गई। मेडिकल स्टोर चला रहे दुकानदारों के लाइसेंस देखने के साथ ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर से जारी नियमों के मुताबिक दवाएं बेचने के साथ विशेष तौर पर नशीली दवाओं पर विशेष जांच की गई। एसडीएम ने कहा कि मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत मिलने पर ड्रग कंट्रोल अधिकारियों की मौजूदगी में रिकॉर्ड भी देखा। एसडीपीओ गुरमीत सिंह ने कहा कि उप जिले में नशीली दवाएं अवैध रूप से बेचे जाने की शिकायत मिलने पर प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस इस बुराई को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को भी चाहिए कि वे नशीले पदार्थों का कारोबार करने व इसका प्रयोग में लाए जाने वाले लोगों के बारे में पुलिस को अवगत करवाएं ताकि कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed