{"_id":"69c3042f9860b391120701d3","slug":"health-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111534-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नुक्कड़ नाटक से टीबी से \nबचाव के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नुक्कड़ नाटक से टीबी से बचाव के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में डीसी ने लाभार्थियों को 50 निक्षय पोषण किट वितरित कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला मुख्यालय में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। सरगम ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी से बचाव, समय पर इलाज के लिए लोगों को जागरूक किया।
टीबी चैंपियंस ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। इलफा इंटरनेशनल संस्था के सीईओ नवाब मेहरान खान ने 50 निक्षय पोषण किट भेंट कीं जिन्हें डीसी आयुषी सूदन ने लाभार्थियों में वितरित किया। डीसी ने टीबी मुक्त पंचायतों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांबा को टीबी मुक्त बनाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ 100 दिन के टीबी मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधि भटियाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान फेज-2 के तहत कमजोर वर्गों की स्क्रीनिंग पर जोर दिया। माैके पर जिला अस्पताल सांबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहिंदर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, तीनों ब्लॉकों के बीएमओ, जिला नोडल अधिकारी, व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।