Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news, protest

Jammu News: रेजिडेंट डाॅक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर, कई सर्जरी मंगलवार तक निलंबित

विज्ञापन
health news, protest
मांगों को लेकर जीएमसी जम्मू में हड़ताल पर बैठे रेजीडेंट डॉक्टर्स। अमर उजाला
- रेजिडेंट डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर, कई सर्जरी मंगलवार तक निलंबित
विज्ञापन

- ओपीडी में सीनियर डॉक्टरों पर बढ़ा दबाव, जीएमसी श्रीनगर में भी हड़ताल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्टाइपेंड बढ़ाने और छह माह की पेड मेटरनिटी लीव के लिए रेजिडेंट डॉक्टर जीएमसी जम्मू में शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। ओपीडी के बाहर धरना देकर सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिख रहा है। कई गंभीर रोगों के ऑपरेशन मंगलवार तक के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। ओपीडी में सीनियर डॉक्टरों पर दबाव बढ़ गया है।
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि हम बातचीत के दरवाजे खुले रखे हुए हैं। अब जीएमसी श्रीनगर में भी हड़ताल का बिगुल बजा दिया है। इसके बावजूद अब तक सरकार ने सार्थक वार्ता शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया। प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता की तरफ से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन यह नाकाफी है। हम सरकार से ठोस निर्णय का आश्वासन चाहते हैं। इसके बिना किसी कीमत पर हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जीएमसी श्रीनगर प्रबंधन की तरफ से मीडिया का प्रवेश बाधित करने से साफ है कि सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। इन मांगों को लेकर प्रदेश भर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों (कठुआ, राजोरी, अनंतनाग, बारामुला) से समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

------
कई मरीजों को इलाज के लिए मंगलवार तक का मिला समय
जीएमसी जम्मू में वरिष्ठ सर्जन डॉ. कैलाश ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के कारण मंगलवार तक ऑपरेशन टाले गए हैं। सर्जरी विभाग में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित नौ में से आठ ऑपरेशन किए गए हैं। एक मरीज का ऑपरेशन ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण नहीं हो सका। ऑपरेशन थिएटर में वरिष्ठ डॉक्टरों ने ऑपरेशन किए। हड़ताल के चलते रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी खली। ओपीडी में 640 मरीज पहुंचे। 108 मरीजों को भर्ती किया गया। नेत्र रोग विभाग में दोपहर 12 बजे तक 160 से अधिक मरीजों की जांच की गई। डेंटल सहित जनरल मेडिसिन की ओपीडी में भी जांच कराने वाले मरीजों की संख्या 100 से अधिक रही। इनमें कुछ को मंगलवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर में सपोर्टिंग स्टाफ के तौर पर रहते हैं। हड़ताल के कारण भर्ती सहित ऑपरेशन की प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है। ओपीडी में भी दबाव बढ़ा है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन से वार्ता के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास जारी है। उम्मीद है कि इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। वीरवार को 49 ऑपरेशन और 185 मरीजों को भर्ती किया गया था।
-डॉ. वीरेंद्र त्रिसल, सुपरिंटेंडेंट, जीएमसी जम्मू

मांगों को लेकर जीएमसी जम्मू में हड़ताल पर बैठे रेजीडेंट डॉक्टर्स। अमर उजाला

मांगों को लेकर जीएमसी जम्मू में हड़ताल पर बैठे रेजीडेंट डॉक्टर्स। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed