{"_id":"6901339f44c5a48e4a0232d6","slug":"health-news-jammu-news-c-10-lko1027-749080-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फिक्की फ्लो और नगर निगम की पहल, 1000 महिलाओं की मेमोग्राफी जांच लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फिक्की फ्लो और नगर निगम की पहल, 1000 महिलाओं की मेमोग्राफी जांच लक्ष्य
विज्ञापन
कैंसर जांच शिविर में भाग लेते नगर निगम आयुक्त डा. देवांश यादव। श्रोत नगर निगम
आओ जम्मू को गुलाबी रंग में रंग दें...अभियान के तहत किया जा रहा है जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कैंसर से बचाव व जागरूकता के लिए नगर निगम ने फिक्की फ्लो के सहयोग से नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आओ जम्मू को गुलाबी रंग दें अभियान में महिलाओं की मेमोग्राफी जांच कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कैंसर जांच शिविर में पहुंचे नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 20 प्रतिशत की स्वास्थ्य सेवाओं में छूट प्रदान की है। साथ ही 31 मार्च 2026 तक वंचित 1000 महिलाओं के लिए मेमोग्राफी जांच कराए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही बचाव है। इससे समय पर इस गंभीर बीमारी का पता लग सकेगा और इलाज भी संभव होगा। इस अवसर पर फिक्की फ्लो की अध्यक्ष आरती चौधरी ने कहा कि जम्मू को गुलाबी रंग से रंगना प्रतीकात्मक नहींं है,यह जागरूकता का प्रतीक है। जिससे हर महिला कैंसर जांच के प्रति जागरूक होकर आगे आए।