फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: डाॅक्टर की कारनामा, दाएं की जगह बाएं कान का कर दिया ऑपरेशन

विज्ञापन
health news
जीएमसी उधमपुर में कान का उपचार करवाने आई महिला ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जीएमसी उधमपुर में कान का इलाज करवाने आई महिला ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक उसके दाएं कान का ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे बिना बताए उसके बाएं कान का ऑपरेशन कर दिया। मरीज के परिवार वालों ने जीएमसी में इस तरह की लापरवाही के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।
पीडित रंजू बंद्राल निवासी बढोल रामनगर ने बताया कि उसके दाएं कान में पस की समस्या थी। इसके लिए वह कुछ महीनों से जीएमसी से इलाज करवा रही थी। कुछ दिन पहले डाॅक्टर ने उसे ऑपरेशन के लिए कहा था। बीते बुधवार को बिना बताए उसके बाएं कान का ऑपरेशन कर दिया गया। इस बाबत पूछने पर डाॅक्टर ठीक से जवाब भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

-------
डॉक्टर की सफाई
मरीज के दोनों कानों में समस्या थी, इसलिए दोनों कानों का ऑपरेशन किया जाना था। ईएनटी सर्जन डाॅ. आईपी सिंह ने दायां कान अधिक गीला होने के कारण पहले बाएं कान का ऑपरेशन किया है। पस सूखने के बाद जल्द ही उसके दाएं कान का ऑपरेशन किया जाएगा। इस केस में किसी तरह की कोई तकनीकी खामी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राकेश शर्मा, एचओडी, ईएनटी जीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed