{"_id":"66c696cbd44ca788c70f9c96","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jam1007-424903-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीपीआर देने के लिए नहीं मिला कोई डॉक्टर\nअस्पताल में बुजुर्ग की मौत<bha>;<\/bha> जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीपीआर देने के लिए नहीं मिला कोई डॉक्टर अस्पताल में बुजुर्ग की मौत<bha>;</bha> जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रामबन के उपजिला अस्पताल बनिहाल का मामला
- पिता को सीपीआर देने की कोशिश कर रहे बेटे का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। उपजिला अस्पताल बनिहाल में बुधवार को सीपीआर देने के लिए कोई डॉक्टर नहीं था। इससे अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पिता को सीपीआर देने की कोशिश कर रहे युवक का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बनिहाल निवासी गुलाम नबी भट को परिजन उपजिला अस्पताल लेकर आए। कैजुअल्टी रूम में डॉक्टर और अन्य स्टाफ गैर हाजिर मिला। हालत नाजुक होने पर मरीज को उसके बेटे ने मुंह से सीपीआर देने की कोशिश की। बाद में मरीज की मौत हो गई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. कमल जादू ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के तथ्यों का पता लगाने के लिए समिति का गठन किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल मलिक और चिकित्सा अधिकारी (एमडी मेडिसिन) डॉ. मोहम्मद सैयद को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। दो दिनों में रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।