फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   health ministers poster damaged in kathua by unknown

होर्डिंग में लगे स्वास्थ्य मंत्री के चित्रों के साथ शरारत, दो थानों में मामले दर्ज

Sat, 23 Jul 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआपातूप सगलगेूाी जदेूाी
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआपातूप सगलगेूाी जदेूाी Updated Sat, 23 Jul 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
health ministers poster damaged in kathua by unknown
t - फोटो : Amar Ujala

हीरानगर से लेकर लखनपुर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए होर्डिंग में लगे स्वास्थ्य मंत्री के चित्रों को शरारती तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया। सभी होर्डिंग में लगे स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत के फोटो से सिर को काट कर हटा दिया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


दो थानों में इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी जानकारी देने के लिए लगाए गए इन होर्डिंग में एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर लगाई गई थी। 
विज्ञापन


हीरानगर और नगरी परोल के बीएमओ ने मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में लाने के बाद राजबाग और कठुआ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। हीरानगर थाने में भी शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री के पोस्टर ही निशाने पर

health ministers poster damaged in kathua by unknown

मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमों और पुलिस ने विभिन्न जगहों पर निशाना बनाए गए इन होर्डिंग को हटा कर कब्जे में ले लिया है। राजबाग थाना प्रभारी अजय सिंह जंवाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी यह मामला सामने आया है। 

पुलिस ने धारा तीन के तहत पब्लिक प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला दर्ज कर लिया है।  नगरी परोल के बीएमओ डॉ. विजय बाली और बीएमओ हीरानगर डॉ. ओमकार नाथ ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज करवा दी गई। 

नेशनल हाईवे पर सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं, विभिन्न विभागों द्वारा होर्डिंग लगाए गए हैं। हैरानी की बात यह रही कि सिर्फ उन्हीं होर्डिंग को निशाना बनाया गया जिनमें स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर लगी थी। सभी होर्डिंग को एक ही तरीके से नुकसान पहुंचाया गया है। 

लोगों में इस बात को लेकर भी रोष है कि मामला सिर्फ एक दो होर्डिंग को निशाना बनाने का नहीं है, बल्कि इस बात का भी है कि हाईवे किनारे इतने सारे होर्डिंग को फाड़ा जाता है और पुलिस को इस बात की जानकारी भी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed