{"_id":"9690f908369f73a38a1e94389ca3f146","slug":"health-minister-lal-singh-fined-medical-staff-by-25k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री के छापे, लगाया 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री के छापे, लगाया 25 हजार का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 25 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने जम्मू, सांबा तथा कठुआ जिले में चिकित्सा केंद्रों पर छापा मारकर लापरवाह चिकित्सा तथा पैरा मेडिकल कर्मियों पर 25 हजार रुपये जुर्माना किया। गांधीनगर अस्पताल जम्मू में साफ सफाई और लांडरी सेवा से असंतुष्ट होकर उन्होंने अधीक्षक पर 10 हजार रुपये जुर्माना किया। अस्पताल में सामान्य रोस्टर में काल ड्यूटी पर न पहुंचने पर तीन सीनियर डाक्टरों को एक-एक हजार रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने बाड़ी ब्राह्मणा पीएचसी में स्टाक में ओवरडेटेड मेडिसिन रखने पर फार्मासिस्ट को पांच सौ रुपये जुर्माना किया। उन्होंने हिदायत दी कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की सूची नियमित लगाई जाए। इमरजेंसी अस्पताल विजयपुर में मरीज को तकिया व बेड शीट न देने पर इंचार्ज मेडिकल आफिसर पर एक हजार रुपये जुर्माना किया गया। अस्पताल में सीजिरयन प्रसव के मामलों को कम करने और जम्मू के अस्पतालों में सामान्य मरीजों को रेफर न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर ब्लाक मेडिकल आफिसर विजयपुर को दस हजार और अस्पताल में रिकार्ड को दुरुस्त न रखने पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर को भी पांच सौ रुपये जुर्माना किया। जिला अस्पताल सांबा के दौरे पर मंत्री ने ड्यूटी रोस्टर को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ट्रामा अस्पताल घगवाल के अतिरिक्त ब्लाक के प्रोजेक्ट को आगामी अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अस्पताल में पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी पर सीएमओ सांबा को सभी अटैच कर्मियों को वापस बुलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन