फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

एसडीएम ने दुकानदारों और कर्मचारियों को दी सलाह

विज्ञापन
health
खौड में दुकानदारों के साथ बात करते हुये एसडीएम खौड
ज्यौड़ियां (खौड़)। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को खौड़ बाजार की दुकानों तथा सरकारी कार्यालयों में दुकानदारों तथा सरकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को एडवाइजरी जारी की। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने दुकानदारों को बताया कि दुकानों पर दो से अधिक लोगों को खड़ा नहीं होने दें। दुकानों पर भीड़ जमा नहीं होने दें। सरकारी कार्यालय के मुलाजिमों को बताया गया कि हर 20 मिनट के बाद हाथों को साबुन से धोएं और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मेडिकल स्टोरों पर पहुंच कर दुकानदारों को बेहतर गुणवत्ता का सेनिटाइजर बेचने को कहा और दुकानदारों को हिदायत दी कि अगर कोई मास्क की कालाबाजारी करता हुआ पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी । एसडीएम ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए खौड़ प्रशासन नजर बनाए हुए है। आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर्स, हेल्पर, आशा वर्कर्स आदि घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। खौड़ में इससे निपटने के लिए अहम वार्ड बनाई गई है कि अगर कोई भी संदिग्ध मिलता है तो उसमें रखा जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने मांग करते हुए बताया कि खौड़ उपजिला अस्पताल से क्षेत्र के हर व्यक्ति को मुफ्त मास्क उपलब्ध कराए जाएं। एसडीएम के साथ एसडीपीओ अजय शर्मा, तहसीलदार अशरफ परवेज, बीएमओ पलांवाला सुदर्शन सिंह कटोच, ईओ सुभाष चंद्र सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो
लोगों में मास्क और सेनिटाइजर बांटे
पूर्व विधायक ने लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। विधानसभा क्षेत्र बिश्नाह के गांव पृथ्वीपुर पंचायत के अंतर्गत गांव बद्रीनगर में मंगलवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क और सेनिटाइजर बांटे गए। पंच लक्ष्मी वर्मा की तरफ से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं, पुरुष और बच्चों को मास्क के साथ सेनिटाइजर बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि इस वायरस से बचने का मात्र एक ही उपाय एहतियात बरतना है। अगर आज किसी को खांसी, सर्दी का कोई लक्षण पाया जाता है तो वह तुरंत डॉक्टर के पास जाए और चेकअप करा कर दवाई ले। अगर किसी को जुकाम है तो वह मास्क का उपयोग करे। अपने आसपास सफाई ठीक रखे। गलत अफवाहों से बचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव में इस तरह के शिविर सरपंच, पंच लगाएं और लोगों के इसके बचाव के तरीके बताएं, तभी इस बीमारी की रोकथाम हो सकती है।
सरकारी आदेश की अनदेखी पर नीजि स्कूल सील
संवाद न्यूूज एजेंसी
सांबा। देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के तहत जिला मजिस्ट्रेट रोहित खाजूरिया के आदेश पर सभी शैक्षिक संस्थान 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। जिले में प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर लगाने के बारे में भी कहा गया है।
इस कड़ी में राजस्व अधिकारियों और पुलिस की टीम ने मंगलवार को तहसील घगवाल में स्कूलों के कार्यात्मक का निरीक्षण किया और निजी क्षेत्र के टैगोर इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन स्कूल घगवाल को खुला पाने पर सील कर दिया। मौके पर पाया गया कि स्कूल में छात्रों के माता-पिता स्कूल परिसर में बैठक कर रहे थे। एसडीएम घगवाल सर्विलंस कमेटी द्वारा सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट घगवाल रामकेश शर्मा की देखरेख में सरकारी आदेश का उल्लंघन देखते यक कार्रवाई की गई। सांबा प्रशासन ने फिर से अपील की है कि जिले में सभी संस्थानों को बंद रखें व प्रशासन को अपना सहयोग दें। सनद रहे कि सोमवार को बाड़ी ब्राह्मणा में भी एक निजी स्कूल को सील किया चुका है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की निशानदेही करने वाली टीम असुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस के बचाव व रोकथाम के लिए सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। शिविर लगाकर लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से भी राजस्व व पुलिस विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी अपने स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सांबा रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के कर्मी भी दूसरे प्रदेश से आने वाले यात्रियों की निशानदेही कर रहे हैं। वहीं उन्हें कोरोना वायरस के बचाव के बारे में भी बता रहे हैं। उधर सांबा के सामाजिक संगठन के सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को भी सुरक्षा प्रदान की जाए। उनके पास सेनिटाइजर तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वह कोरोना वायरस से पीड़ित यात्रियों की निशानदेही कैसे कर पाएंगे। वह स्वयं ही असुरक्षित हैं। उन्हें थर्मल स्केनर दिया जाना चाहिए, लेकिन प्रशासन की ओर से कुछ भी नहीं किया जा रहा है।

----
क्या कहते हैं अधिकारी
हमारे पास थर्मल स्कैनर उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना के बचाव और रोकथाम के बारे में जागरूक करने के लिए रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों की निशानदेही करने के बारे में कहा गया है। जो यात्री विदेशी नागरिक के साथ मिले हों इकट्ठे रहे हों, ऐसे लोगों की निशानदेही करनी है।
-डॉ, राजेंद्र समयाल, सीएमओ, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed