{"_id":"5e63f0158ebc3ef3fd731a11","slug":"health-jammu-news-jmu2055371145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से गांवों में भी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से गांवों में भी दहशत
विज्ञापन
आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पहुचा एक रोगी जिसे खांसी, वुखार होने पर उपचार के लिए पहुचा था का सैंप?
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कोरोना वायरस को लेकर उपजिला अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तर के अस्पतालों में जरूर तैयारियां की गई हैं। उपजिला अस्पताल में कई लोग इन दिनों करोना वायरस जैसे लक्षण होने पर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं और स्वास्थ्य की जांच करा रहे हैं।
आरएस पुरा में नियुक्त कार्यकारी ब्लाक अधिकारी डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि अगर कोई करोना वायरस का रोगी यहां आता है तो उसके लिए अलग वार्ड बनाया गया है। ऐसे रोगी के टेस्ट आदि करने की व्यवस्था जम्मू मेडिकल कालेज में होने पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक उपजिला में कोरोना वायरस का कोई मामला समाने नहीं आया। कई लोग जरूर अस्पताल में चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे रहे हैं, जिन्हें सर्दी, खांसी या बुखार आदि है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और कोई दिक्कत है तो उस रोगी को अस्पताल में पहुंचाएं ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच की जा सके। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स को भी प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें भी जागरूक किया गया है, ताकि किसी गांव में अगर कोई कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर रोगी को उपजिला अस्पताल में इसके वारे में जानकारी मुहैया कराई जाए। वहीं जम्मू व सांबा जिलों में 31 मार्च तक प्राइमरी सरकार व गैर सरकारी स्कूल को बंद किया गया है।
----------
लोगों में कोरोना का खौफ बरकरार
सांबा। कोरोना को लेकर लोगों में खौफ बना हुआ है। अब जम्मु में दो मरीजों के पाजिटिव आने से जिला प्रशासन की ओर से आदेश निकाला गया है कि शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाए। उपायुक्त रोहित खजूरिया ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही साथ लोगों से भी सतर्कता और सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। संवाद