{"_id":"5da0da548ebc3e93a8447313","slug":"health-jammu-news-jmu1950187144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में डेंगू पीड़ितों के लिए अस्पतालों में उचित इंतजाम करें: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में डेंगू पीड़ितों के लिए अस्पतालों में उचित इंतजाम करें: मंडलायुक्त
Sat, 12 Oct 2019 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डेंगू पीड़ितों के लिए पर्याप्त दवाएं और जरूरी चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। बैठक में अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी विभिन्न मुद्दों पर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए।
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. समीर मट्टू ने बताया कि संभाग में डेंगू से बचाव के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पतालों में डेंगू पीड़ितों के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। अब तक दो सौ से अधिक लोग डेंगू से पाजिटिव हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों में पीड़ितों के लिए पर्याप्त खून सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मंडलायुक्त ने नगर निगम के आयुक्त पंकज मगोत्रा को प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को हटाने को कहा। उन्होंने फूड सेफ्टी अधिकारियों को शहर में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक जम्मू से कहा कि संभाग के सभी चिकित्सा केंद्रों में डेंगू पीड़ितों के उचित इलाज को सुनिश्चित बनाया जाए। इसके साथ डेंगू से बचाव पर जागरूकता को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
डेंगू के पांच और मामले पाजिटिव
जम्मू में डेंगू के पाजिटिव मामलों का आना जारी है। शुक्रवार को जिला जम्मू में पांच और नए पाजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ पाजिटिव मामलों का आंकड़ा 222 तक पहुंच गया है। जिला जम्मू में अब तक 75 लोग डेंगू से पाजिटिव हो चुके हैं। दर्जनों पीड़ितों के खून के सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मरीजों का आना जारी है।