फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,jammu news

एमसीएच में गैर कोविड मरीज चिकित्सा देखभाल शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
health,jammu news
जम्मू। कोविड संक्रमित मरीजों में कमी के बाद समर्पित कोविड अस्पतालों में गैर कोविड चिकित्सा देखभाल सेवाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस कड़ी में एमसीएच (जच्चा बच्चा) अस्पताल गांधीनगर में 7 अक्तूबर से जच्चा-बच्चा सर्जरी शुरू करने की योजना है। मौजूदा यह अस्पताल कोविड समर्पित है। लेकिन संक्रमित मरीज न होने के कारण यह फैसला लिया गया है। इसके लिए अस्पताल में चार आपरेशन थियेटरों को तैयार किया गया है। इसके अलावा अन्य सामान्य चिकित्सा सुविधाएं भी बहाल की जाएंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर के प्रमुख कोविड अस्पतालों में काफी कम संख्या में संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसमें मुख्य रूप से डीआरडीओ कोविड अस्पताल भी लगभग खाली पड़ा हुआ है। इसी तरह लेवल वन के जीएमसी जम्मू में भी गिनेचुने संक्रमित मरीज हैं, जिसमें कोविड मरीजों के लिए प्रमुख रूप से डीआरडीओ को ही रखने की योजना है। जिसके बाद अन्य कोविड समर्पित अस्पतालों में गैर कोविड चिकित्सा सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। एमसीएच में सर्जरी शुरू होने से शहर के प्रमुख एसएमजीएस अस्पताल में मरीजों का लोड कम होगा। एमसीएच के अधीक्षक डा. अरुण शर्मा ने बताया कि अस्पतालमें आगामी दिनों से सामान्य सर्जरी शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

----------
प्रदेश में 124 संक्रमित, एक की मौत
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार को 124 नए कोविड संक्रमित मरीज मिले। इसमें कश्मीर संभाग से 92 मरीज हैं। राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक 52 मरीज मिले हैं। जबकि अन्य 19 जिलों प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जीएमसी राजोरी में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिला किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। जिला जम्मू में 9 संक्रमित मामले मिले हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1294 सक्रिय मामले हैं। अब तक प्रदेश में 4424 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
18 से अधिक आयु वर्ग में 86 फीसदी को टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 86.80 (पहली खुराक) फीसदी (10915694) लोगों को कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। शनिवार को 139265 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली खुराक में 84716 और दूसरी खुराक में 54549 लोगों को टीकाकरण किया गया। जिला रामबन में 99.09 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। इसी तरह रियासी में 92.56, डोडा में 92.41, कठुआ में 90.27 और जम्मू में 94.56 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया गया है। मुख्य सचिव ने 15 अक्तूबर तक पहली खुराक में 100 फीसदी टीकाकरण करने को कहा है। जिसमें जिला जम्मू में 7 अक्तूबर तक इस लक्ष्य को हासिल करने पर काम किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डा. जेपी सिंह ने कहा कि पहली खुराक में 100 फीसदी लक्ष्य को अगले कुछ दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए अवकाश वाले दिनों में भी टीकाकरण अभियान जारी है। झुग्गी झोंपड़ी क्षेत्रों मेंविशेष अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed