फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,jammu news

जम्मू में आयुर्वेद से भी होगा यौन समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
health,jammu news
जम्मू। यौन शारीरिक समस्याओं के साथ लिवर से जुड़ी बीमारियों का भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज होगा। शालामार स्थित आयुर्वेद अस्पताल में विशेष सैक्सुअल (यौन) और लिवर हेल्थ केयर यूनिट शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

हेल्थ केयर यूनिट में मरीजों की यौन संबंधी समस्याओं का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से उपचार कराने के साथ उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जाएगा। लोगों को एलोपैथी के साथ आयुर्वेद स्तर पर ऐसी बीमारियों का इलाज मिलना शुरू हो गया है। आयुर्वेद अस्पताल की अधीक्षक डॉ. वंदना डोगरा ने बताया कि आईएसएम निदेशक डॉ. मोहन सिंह के निर्देश पर अस्पताल में सैक्सुअल और लिवर केयर यूनिट शुरू किया गया है। इन यूनिटों में रोजाना 20 से 24 यौन और 32 से 34 मरीज लिवर संबंधी बीमारियों के पहुंच रहे हैं। यौन संबंधी मामलों में अधिकांश 40 से 60 वर्ष आयु के लोग पहुंच रहे हैं। यौन समस्याओं के कारण अधिकांश पीड़ित तनाव के कारण मधुमेह का भी शिकार हो रहे हैं। इनमें दंपती अधिक हैं। नए यूनिटों में अधिकतर मरीजों को अस्पताल से निशुल्क दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

------
बड़ी संख्या में अस्पतालों तक नहीं पहुंचते मरीज
इन यूनिटों में मरीजों को देख रहे फिजिशियन डॉ. विपिन ने बताया कि यौन समस्याओं में बड़ी संख्या में पीड़ित इलाज के लिए अस्पतालों तक नहीं पहुंचते, जिससे उनकी बीमारी में तनाव भी शामिल हो जाता है। ऐसे मरीजों को काउंसिलिंग देने के साथ जरूरी उपचार दिया जा रहा है और बेहतर नतीजे सामने आ रहे हैं। लिवर यूनिट में अंतड़ियों और दूसरी शारीरिक समस्याओं का निदान किया जा रहा है। इन यूनिटों में कोविड के बाद लोगों को हो रही समस्याओं को भी देखा जा रहा है। कोविड महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग तनाव का शिकार हुए हैं। आयुर्वेद अस्पताल का हाल ही में 60 बिस्तर का विस्तार किया गया है। यहां ईएनटी, विशेष ओपीडी, पंचक्रमा (जोड़ों के दर्द आदि), स्त्री रोग, बाल रोग, योगा (नैचुअरपैथी), काया (मेडिसिन) और शल्य (सर्जरी) यूनिट चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed